Skip to main content

हिंदी बोर्ड वालों की इंग्लिश की समस्या अब खत्म

अगर आप हिंदी माध्यम से आते है और अपना भविष्य किसी भी बड़े प्रोफेशनल कोर्स जैसे आईआईटी, नीट, बी टेक, बी फार्मा, बीएसए, एमबीए में देख में देख रहे हैं तो इंग्लिश में दक्षता का ना होना आपके लिए एक चुनौती बन कर खड़ा हो जायेगा। इसके कारण आप बहुत, बहुत पीछे रह सकते हैं। इस परेशानी से बचने का बहुत ही आसान तरीक़ा खोजा है मैंने। मान लीजिये कि कोर्स या कोचिंग जॉइन करने के बाद इंग्लिश की समस्या खत्म करने के लिए कोई इंग्लिश स्पोकन इंस्टिट्यूट जॉइन करते हैं जो आपको मोटी फीस लेकर तीन महीने में इंग्लिश सिखाने का दावा करते हैं। पहली बात तो ये है कि ज़्यादातर लोगों का अनुभव ये है कि ये इंस्टिट्यूट आपको सिर्फ दस बीस बहुत ही हल्के फुल्के सेंटेंस सीखा पाते है जो आपकी अकेडमिक ढाई में कोई मदद नही कर सकते। ज़्यादा से ज़्यादा आप इन संस्थाओं में लिटरेचर इंग्लिश ही सीख सकते है। क्योंकि आपके सिलेबस की किताबें पूरी तरह साइंटिफिक लैंगुएज में लिखी होती है। इसलिए इस तरह की इंग्लिश आपको आपकी अकेडमिक पढ़ाई में कोई मदद नही कर सकती। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर मैंने ये कोर्स डिज़ाइन किया है जिसमे सारे सेंटेंस साइंटिफिक लैंगुएज में सिखाए जा रहे है। तरीक़ा बहुत ही आसान है। आपको ना कोई इंग्लिश स्पोकन इंस्टिट्यूट जॉइन करने की ज़रूरत है ना अपनी पढ़ाई में से कोई विशेष समय निकालकर कहीं जाने की ज़रुरत है। बल्कि एक रजिस्टर बनाइये। एक्सरसाइज नंबर के हिसाब से रोज़ाना एक दो एक्सरसाइज अपने रजिस्टर में लिखकर प्रैक्टिस करते रहिए। आप देखेंगे कि दो या तीन हफ़्तों में आपको इंग्लिश पर पूरी तरह पकड़ हो जाएगी। फिर आप बड़े से बड़े राइटर की कोई भी सब्जेक्ट की किताब बहुत ही आसानी के साथ पढ़ और समझ सकेंगे। बस थोड़ा रिविजन पर धयान रखिये। यानी प्रतिदिन रिवीजन करते रहिए। इस तरह आपकी प्रतिभा को निखरने और आगे बढ़ने में एक मात्र रुकावट यानी इंग्लिश कैसे आपकी सबसे बड़ी मज़बूती बकन जाएगी। इसके लिए आप मेरे यूट्यूब चैनल पर वीडियो लेक्चर से भी मदद ले सकते है। नींचे दिए हुए लिंक पर क्लिक कीजिए और अभी से काम शुरू कर दीजिए।

Start English Exercise Course here

Comments

Popular posts from this blog

English में अपना Introduction देना सीखिये (बिल्कुल आसान)

इंट्रोडक्शन वो पल होते है जब आपकी शख्सियत लोगों के दिमाग मे बन जाती है। अक्सर पढ़े लिखे लोग नए आदमी को जॉब पर रखने, रिश्ता बनाने या बिज़नेस पार्टनर या कोई बडी ज़िम्मेदारी देने ...

Poiseulli's Formula with derivation