Catagory 1 Simple Sentence
1. किसी व्यक्ति, उसके पद या किसी चीज़ के बारे में जानकारी देना Introduction कहलाता है।
सबसे पहले अपना नाम बताना सीखिये।
आमतौर पर लोग कहते हैं👇
मेरा नाम आचार्य है।
My name is Aacharya.❌
I am Aacharya.✔️
इनका नाम वैभव है।
His name is vaibhav.❌
He is Vaibhav.
नोट : किसी इंसान के नाम से पहले A या The नहीं लगाया जाता। मगर किसी के प्रोफेशन या पद को बताते समय लगाना चाहिये।
यें एक इंजीनियर हैं।
He is an engineer.
वह एक वकील है।
He is a lawyer.
ये अब्राहम है।
He is Abraham.
ये एक अमरीकी नागरिक है।
He is an American.
ये एक पुराना मकान है।
This is an old house.
यह एक क्रिकेट का बहुत बड़ा मैदान है।
This is an old cricket playground.
भारत एक लोकतांत्रिक व्यवस्था वाला देश है।
India is a democratic country.
यह तो जानी पहचानी सी आवाज़ है।
This is a familiar voice.
वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।
He is a very good friend of mine.
नफरत एक बुरी चीज़ है।
Hatred is a bad thing.
Catagory 2 : Negative Sentence
में एक व्यापारी नहीं हूँ।
I am not a businessman.
ये फल मीठा नही है।
This fruit is not sweet.🌽🌽🌽
होम्योपैथी एक आधुनिक आयुर्विज्ञान नहीं है।
Homeopathy is not a modern medical science.
प्रशासनिक सेवाओं में चयन आसान काम नहीं है।
Selection in civil services is not easy task.
उर्दू विज्ञान के साथ अनुकूल भाषा नहीं है।
Urdu is not compatible language with science.
भारतीय संविधान दूसरे देशों में लागू नहीं है।
Indian constitution is not applicable in other countries.
एक इंटरेस्टिंग जानकारी ✔️✔️✔️
Home और House में अन्तर
(Home=घर, House =मकान)
"Home" शब्द में परिवार की sense होती है। "House" शब्द में इमारत की sense होती है।
मान लीजिए कि एक झोंपडी या उससे भी कम स्तर की कोई जगह है जहाँ एक परिवार रहता है। वहाँ उस ज़मीन के टुकड़े को आप Home कहेंगे। दूसरी तरफ एक बहुत ही भव्य मकान बना है मगर उसमें कोई नही रहता तो उसे हाउस कहते है क्योंकि उस जगह परिवार का कोई अस्तित्व नहीं है। इसलिए आप पूछते है कि घर परिवार में सब ठीक? नाकि घर मकान में सब ठीक ?
Comments
Post a Comment