Skip to main content

9 वी क्लास से NEET की तैयारी शुरू करें। किताबें और तरीक़ा

अगर आपका बच्चा नवी वलास में पढ़ता है और आप उसे  भविष्य में एमबीबीएस डॉक्टर बनाने की योजना बना रहे है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े।
इस समय भारत मे एमबीबीएस सबसे प्रतिष्ठित डिग्री मानी जाती जाती है। एमबीबीएस डॉक्टर की समाज मे प्रतिष्ठा तो होती ही है साथ ही अच्छी आमदनी का भी ज़रिया है। इसके बाद एमडी या एम एस करले तो क्या कहने। मगर सब जानते है कि भारत मे एमबीबीएस में दाखिले के दो तरीके है।
एक गवर्नमेंट कॉलेज जैसे एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जो कि छह है और बाकी गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज जैसे मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज वगैरा। दूसरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जहाँ गुणवत्ता में बहुत ऊंचे स्तर पर है वहीँ खर्च में ना के बराबर। जैसे कि एएमयू, एम्स जहां कुल फीस एक हज़ार प्रतिवर्ष है होस्टल सहित। मगर जैसा कि आप सब जानते है कि इनमें प्रवेश के लिए AIIMS, NEET में नंबर लाना पड़ता है। ज्यादातर लोग NEET की तैयार 12वी क्लास पास करने के बाद करते है जबकि उनके नंबर आने के चांस सबसे कम होते है। जो विद्यार्थी 9वी क्लास से तैयारी में लग जाते है, उनका नंबर आने के चांस बहुत बढ़ जाते है। मगर सवाल ये है कि उसके लिए करें क्या। तो इसका हल है कि आप बच्चे को ncert के साथ साथ नीचे लिखी किताबों को पढ़ाना शुरू कर दें। ये किताबें खासकर उन ही बच्चों के लिए तैयार की गई है जो 9वी वलास से ही तैयारी करना चाहते है।
1. Biology : Pearson foundation series Biology.
2. Chemistry: :Pearson Foundation series Chemistry.
3. Physics :Pearson foundation series Physics.
ये किताब आप amzon/snapdeel/flipcart पर आर्डर कर सकते है जो 3,4 दिन में आपके घर डिलीवर कर देंगे। इनके लिए आप कोचिंग की सुविधा भी ले सकते है। कुछ कोचिंग सेंटर जो 9th क्लास से ही NEET की तैयारी कराते है, इन किताबों को अपने यहाँ पढ़ाते है।
अगर आप दिल्ली में है तो CEC ओखला इस काम के लिए सबसे बेहतर जगह है। अगर आप मुज़फ्फरनगर में है तो ब्रिलिएंट क्लासेज ( कांटेक्ट नंबर 6395227834) इस तरह की तैयारी करा रहे है।

ये भी पढ़ें

Comments